फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha Crime: पशुओं की कुर्बानी के साथ पीएम का एडिट वीडियो किया पोस्ट, पुलिस ने मुकीम को किया गिरफ्तार

Sun, 08 Jun 2025 07:38 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा)

सार

चंदनपुर खादर निवासी युवक ने पीएम का वीडियो एडिट कर उसमें पशुओं की कुर्बानी से जुड़ी टिप्पणी जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसकी शिकायत कुछ लोगों ने पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गलत पोस्टर करने पर युवक गिरफ्तार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पशुओं की कुर्बानी के संबंध में वीडियो एडिट करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस मामले से सनातन धर्म के लोगों में रोष फैल गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला रहा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर के रहने वाले युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो एडिट करके उसमें पशुओं की कुर्बानी के संबंध में आवाज लगाकर वायरल कर दिया। जिससे क्षेत्र के सनातन धर्म से जुड़े लोगों में रोष फैल गया।

गांव चंदनपुर के ही रहने वाले अनमोल सिंह, प्रशांत कुमार, दीपांशू कुमार, जीतू सिंह, विवेक कुमार, कमल सिंह, मोहित कुमार, राजीव कुमार, सचिन कुमार आदि ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया है। इस वीडियो से हिंदुओं की भावना आहत हुई है।
विज्ञापन


वीडियो में गोवंश को लेकर टिप्पणी की गई है। कहा कि इसे सहन नहीं किया जाएगा। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाए। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी कुमरेश त्यागी ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि आरोपी चंदनपुर खादर गांव निवास मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी एक साल बाद भेजा जेल
हसनपुर पुलिस मुठभेड़ में वांछित आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश में जुट गई है। 15 जुलाई 2024 को हसनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान नगर के पूठरोड निवासी मनोज सैनी को गिरफ्तार किया था। मनोज पर लूट, चोरी समेत कई मामले में दर्ज हैं।

मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने मुठभेड़ की कहानी में तथ्य अधूरे होने की बात का हवाला देते हुए आरोपी की रिमांड खारिज कर दी थी। हालांकि आरोपी को केवल ऑम्स एक्ट में जेल भेजा गया था। उसे दो साथियों को भी जमानत मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में दोबारा अपील की।

जिस पर विचार करते हुए कोर्ट ने मुठभेड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वरूण कुमार की टीम ने आरोपी मनोज सैनी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मुठभेड़ के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें