फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर सन्नाटा, शाम ताली और थाली से गूंज उठा शहर.

विज्ञापन
भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस के अमरोहा स्टेशन पर पहुंचने पर यात्रियों की भारी भीड़ न - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना वायरस को मिटाने का जुनून अमरोहा वासियों के सिर चढ़कर बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश में जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला। लोगों लोग पूरी दिन घरों में कैद हैं। वहीं पांच बजते ही ताली और थाली के शोर से अमरोहा गूंज उठा। लोगों ने घरों से बाहर निकलकर ताली और थाली बजाई। कुछ लोग अपने घरों की बालकनी में खड़े दिखाई दिए। जबकि कुछ छतों पर खड़े होकर पीएम मोदी की अपील का निर्वहन कर रहे थे। बच्चों में भी जोश देखने को मिला। करीब एक घंटे तक शहर की तमाम गली मोहल्ले गूंजती रहीं। ताली और थाली बजाने में शहर के लोगों ने एकता दिखाई
विज्ञापन

शाम 5 बजे: मोहल्ला जट बाजार
अमरोहा। कोरोना वायरस को मिटाने और सावधानी बरतने के उद्देश्य से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों ने शाम पांच बजे घरों से निककर ताली और थाली बजाने की अपील की थी। लिहाजा पांच बजते ही मोहल्ला जट बजार में शशिकांत जैन अपने परिवार और पास-पड़ोसियों के साथ घर के बाहर निकले। इसके बाद सभी ने ताली और थाली बजाकर पीएम मोदी के अपील का निर्वहन किया।
शाम 5.10 बजे: मोहल्ला मंडी चौब
अमरोहा। जनता कर्फ्यू के चलते दिनभर घर में कैद रहने के बाद शाम पांच बजे मोहल्ला मंडी चौब निवासी मनोज वर्मा घर के बाहर आ गए। यहां पास-पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद सभी ने ताली, थाली और शंख बजाया। इसके अलावा तमाम लोग अपने घर की बालकनी और छतों पर ताली और थाली बजाते दिखाईं दिए।
विज्ञापन

शाम 5.15 बजे: मोहल्ला आवास विकास सेकेंड
अमरोहा। शाम पांच बजने के बाद शहर के कल्याणपुरा रोड स्थित मोहल्ला आवास विकास सेकेंड में मुस्लिम लोग घरों से बाहर निकल गाए। लोगों ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर पहले बालकनियों से थाली और ताली बजाई। इसके बाद सभी बाहर निकलकर एक साथ ताली और थाली बजाकर कोरोना के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस दौरान रिजवान पाशा, अबुशाद अहमद, आदिल अहमद आदि मौजूद रहे।
शाम 5.20 बजे: मोहल्ला पीरगढ़
अमरोहा। मोहल्ला पीरगढ़ के वाशिंदे उत्साहित दिखे। दिनभर जनता कर्फ्यू का समर्थन किया। इसके बाद शाम करीब 5.20 बजे बच्चे, बुजुर्ग, पुरूष और महिलाएं सभी घरों के बाहर निकल आए। सभी ने एक साथ एक स्वर में ताली और थाली बजाई। यहां बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
शाम 5.30 बजे: मोहल्ला बटवाल
अमरोहा। जनता कर्फ्यू के चलते शाम करीब पांच बजे मोहल्ला बटवाल के तमाम लोग घरों से बाहर निकल आए। यहां भी लोग ताली और थाली बजाते नजर आए। इनमें अधिकांश बच्चे थे। जो ताली बजाने में उत्साहित दिखे। बच्चों ने खूब शोर मचाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने भी समर्थन किया। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से ताली और थाली बजाने की अपील की।
शाम 5.35 बजे: टीपी नगर चौराहा
अमरोहा। जनता कर्फ्यू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट रहा। डीएम उमेश मिश्रा और एसपी डॉ विपिन ताडा, एसडीएम विवेक यादव, सीओ अजय कुमार और इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह दिनभर गश्त करते रहे। बाहर घूम रहे लोगों ने अंदर रहने की अपील की। वहीं शाम पांच बजे ही टीपी नगर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी तालियां बजाते दिखाईं दिए।
जोया में भी दिखा लोगों में उत्साह
जोया(अमरोहा)। जनता कर्फ्यू को लेकर जोया में भी लोगां में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां दिनभर मोहल्लों और बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में ही रहे। लेकिन शाम पांच बजे लोग घरों से बाहर निकल बाए। थाली और ताली बजाई। इस दौरान विजयवीर सिंह, संजीव तोमर, जयदीप सिंह, कौशल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, विपिन गुप्ता, विनीत गुप्ता, मीना, प्रिया आदि मौजूद रही।

रूखालू क्षेत्र में अलीगढ़ हसनपुर मार्ग बंद पड़ा पंप- फोटो : JPNAGAR

नौगांवा सादात में अमरोहा-बिजनौर रोड पर पसरा सन्नाटा- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें