अमरोहा के गजरौला में बेऔलाद चाचा द्वारा चचेरे भाई संग मिल कत्ल किए गए सात वर्षीय बालक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपी मदन के ससुरालियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। गुस्साए लोगों का आरोप है कि पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, दो लाख दे दिए गए। इसका खुलासा किया जाए कि यह रकम कहां से आई।
साढ़े सात बजे चौहानपुरी के लोग बालक टिल्लू का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को लेकर थाने सामने आए। शव को थाने सामने बिजनौर मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। यहां आक्रोशित लोगों का कहना था कि मृतक टिल्लू व उसके बड़े भाई लव कुमार की पांच लाख रुपये में सुपारी दी गई थी।
जिसमें दो लाख रुपये विपिन को दे भी दिए। गुस्साए लोगों का कहना है कि उसके पास यह रकम कहां से आई। हत्यारोपी मदन के ससुराल वालों का हाथ है। उनको मौके पर बुलाया जाए। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने की थाने में घुसने की कोशिश की। पुलिस के साथ महिलाओं से पुलिस की हुई तीखी नोकझोंक हुई।