अमरोहा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में डीएसए मुरादाबाद ने जिला स्तरीय अंडर-14 इंटर क्लब क्रिकेट लीग की शुरुआत की। जिले के कन्वीनर अमन लिट्ट ने बताया जिले की चार टीम बनाई गई हैं। इनमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी और इमरान क्रिकेट ग्राउंड पर आपस में मैच खेले जा रहे हैं। प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम बनाई जाएगी।
पहला मैच रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर डीएसए अमरोहा ब्लू ओर डीएसए अमरोहा रेड के बीच खेला गया। डीएसए अमरोहा रेड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए अमरोहा ब्लू ने सात विकेट खोकर जीत दर्ज की। इस तरह डीएसए अमरोहा ब्लू ने ती विकेट से मुकाबला जीत लिया।
दूसरा मुकाबला डीएसए अमरोहा ग्रीन व डीएसए अमरोहा येलो के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डीएसए अमरोहा येलो ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अमरोहा ग्रीन 38 ओवर में 140 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह यह मुकाबला डीएसए अमरोहा येलो ने 20 रन से अपने नाम किया। अंपायर मोहम्मद सयाम और कामरान खान रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद जमी रहे। मैच के दौरान क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, कोच मोहम्मद हसीन, कोच चमन सिंह, डॉ. इमरान, पंकज चौधरी, हिमांचल यादव व अन्य कोच मौजूद रहे।