फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जन्मदिन पर युवकों ने तलवार लहराकर किया डांस, अब शहर की पुलिस पड़ गई पीछे, जिले में वीडियो वायरल

Sat, 06 Jan 2024 12:19 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले में युवकों के तलवार लहराकर डांस करने का वीडियो वायरल हो रहा है। यह सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वीडियो की जांच करवाई जा रही है। युवकों के बारे में पता लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन
अमरोहा में तलवार लहराता युवक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन्मदिन के मौके पर युवकों ने डांस करने के साथ तलवार भी लहराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक सिक्स पैक दिखाते हुए अर्ध नग्न होकर फिल्मी गाने पर डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो सैदनगली थानाक्षेत्र के गांव का बताया जा रहा जा रहा है। वीडियाे में युवक हाथ में तलवार लेकर करतब दिखा रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई में जुटी हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक युवक के जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। डांस करने वाले युवक शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत का कहना है कि वीडियो की जांच कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें