फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: बैंक गार्ड ने गोली मारकर की आत्महत्या, परिवारिक तौर पर लंबे समय से परेशान थे

Tue, 12 Sep 2023 02:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हसनपुर में एसबीआई बैंक में तैनात गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह मानसिक तौर पर लंबे समय से परेशान चल रहे थे। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर लिया। 
विज्ञापन
बैंक गार्ड ने खुदकुशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रजबपुर क्षेत्र के गांव देहरी में बैंक गार्ड ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह रिटायर्ड फौजी भी थे। बताया जा रहा है कि मामला गृह क्लेश से जुड़ा हुआ है। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के गांव देहरी निवासी लोकेंद्र सिंह (40) पुत्र छतर सिंह हसनपुर स्थित एसबीआई शाखा में गार्ड के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


उनकी तैनाती वर्ष 2013 से यहां पर थी। बताया जाता है कि सोमवार देर शाम ड्यूटी से वह घर पहुंचे थे। तभी किसी बात को लेकर परिवार से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह कमरे में चले गए। इस बीच उन्होंने तमंचा सिर पर सटाकर खुद को गोली मार ली। फायर होते ही परिजन कमरे में पहुंचे तो उनका शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था।

जिसे देख उनके होश उड़ गए। देर रात परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गार्ड के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व बेटे को छोड़ गए हैं। थाना प्रभारी रमेश शेहरावत का कहना है कि इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें