डिडौली। अंडर -19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग के चलते बृहस्पतिवार को दो मैच खेले गए। पहला मुक़ाबला डीएनएस क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर टीम अमरोहा ए और टीम अमरोहा डी के बीच खेला गया। जिसमें टीम अमरोहा ए ने मैच 52 रन से जीत लिया।
टॉस गवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम अमरोहा ए की टीम 27.3 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिसमें चंद्रेश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 22 गेंदों में 7 छक्के व 5 चोंकों की मदद से 65 रन और सलमान मोहम्मदी ने 26 रन बनाए । गेंदबाजी में टीम अमरोहा डी के लिए फैजान व इरशाद ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम अमरोहा डी 27.1 ओवर में 133 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिये दीपक यादव ने सर्वाधिक 34 रन बनाये। गेंदबाजी में टीम अमरोहा ए के रिजवान और इशरजीत ने 3-3 विकेट लिए।
दूसरे मेच आर्यंस स्कूल जोया के ग्राउंड पर टीम अमरोहा सी और टीम अमरोहा बी के बीच खेला गया। टीम अमरोहा बी ने टॉस जीताकर पहले खेलते हुए 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 230 रन बनाये। जिसमें उज्ज्वल गुप्ता ने 76 और प्रशांत ने नवाद 75 रन बनाये। टीम अमरोहा ए के लिए शाहनवाज ने 3 और अदनान पाशा ने 2 विकेट लिए। लक्ष का पीछा करते हुए टीम अमरोहा सी की टीम ने 36.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से लक्ष हासिल कर लिया । टीम के लिए अमन कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नवाद 103 रन और अमित जोशी ने 66 रन बनाये। टीम अमरोहा बी के लिए तब्रेज तुर्क ने 2 विकेट लिए। इस तरह यह मुक़ाबला टीम अमरोहा सी ने 4 विकेट से जीत लिया। उम्पैर की भूमिका पहले मैच मैं राईस अहमद और अमित बिस्ट ने व दूसरे मैच में निश्चल चहाल व अनुकूल सिंह रहे।इस दौरान अमन लिट, डीएनएस के कोच मोहम्मद हसीन (बादशाह), चमन सिंह, मोहम्मद अहमद, वासिक राजा, आदित्य चहाल मौजूद रहे।