इस दौरान असगर अब्बास नहा रहा था। तभी उसके फोन में कॉल आई, जिसे मोहम्मद अली ने उठाया। तभी मोबाइल की दुकान चलाने वाले अमीर आजम ने गली गलौज की। इसके बाद मोहम्मद अली और अजगर अब्बास अमीर आजम की मोहल्ला नई बस्ती स्थित मोबाइल की दुकान पर पहुंच गए और गाली गलौज करने का कारण पूछा।
इसके बाद मोहम्मद अली मोबाइल की दुकानदार अमीर आजम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी मोबाइल के दुकानदार अमीर आजम ने मोहम्मद अली के पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया। जिससे मोहम्मद अली लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद तड़पने लगा। घटना में अमीर आजम का दोस्त कौकब भी शामिल था। घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में मोहम्मद अली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। परिजन मोहम्मद अली को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह व सीओ अंजलि कटारिया और नौगांवा सादात फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। उस दुकान पर भी पहुंचे, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई। चर्चा है कि कहासनी से लेकर चाकू घोंपने तक की घटना मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक मोहम्मद अली के चाचा सिकंदर आलम की तहरीर पर अमीर आलम और कौकब के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।