फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते समय पिया पानी, दसवीं के छात्र की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

Sat, 30 Dec 2023 06:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

हसनपुर के कायस्थान का रहने वाला प्रिंस दोपहर को दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। इस दौरान उसने बोतल में रखा पानी पी लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोग उसे निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
अमरोहा में हार्ट अटैक से जान गंवाने वाला प्रिंस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर में क्रिकेट खेलते वक्त कक्षा दस के 16 वर्षीय छात्र प्रिंस सैनी ने बोतल में रखा ठंडा पानी पी लिया। इसके तुरंत बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।

विज्ञापन


वहीं छात्र की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। नगर के मोहल्ला कायस्थान में राजीव सैनी का परिवार रहता है। उनका बेटा श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। शनिवार दोपहर को वह दोस्तों के साथ नगर के सोहरका मार्ग पर स्थित मैदान में क्रिकेट खेलने गया था।

दोपहर के समय खेलते वक्त प्रिंस को प्यास ली। उसने जैसे ही बोतल में रखा ठंडा पानी पिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। प्रिंस बेहोश होकर मैदान पर गिर गया। प्रिंस को बेहोश देखकर दोस्त घबरा गए। सूचना पर परिजन वहां पहुंचे। उसके बाद ई-रिक्शा की सहायता से प्रिंस को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। प्रिंस तीन बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। छात्र की मौत से मां सविता देवी भाई लक्की, बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रिंस की अचानक मौत होने से लोग अचंभित है।

गजरौला के युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव पाल निवासी गौरव (31) पुत्र राजपाल जाटव की नोएडा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह निजी कंपनी में काम करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उनको निकट के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उनको मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर ने मौत की वजह हार्टअटैक बताई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें