फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बैंक व बिजली की बकाया राशि वसूली करने गए अमीन से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। बैंक व बिजली विभाग की बकाया राशि वसूल करने गए संग्रह अमीन के साथ बकाएदार ने मारपीट की। पुलिस ने संग्रह अमीन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सतवीर सिंह तहसील के गांव आजमपुर पर संग्रह अमीन के पद पर तैनात है। शेरपुर गांव का अतिरिक्त चार्ज भी सतवीर सिंह के पास है। सतवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक गांव शेरपुर निवासी मौसम अली पर बैंक व बिजली देय का करीब 1.8 लाख रुपये बकाया है।
सतवीर सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र से बकाए की वसूली कर लौट रहा था। गांव शेरपुर में मौसम अली अपनी पेंट की दुकान पर बैठा हुआ था। मौसम अली से बकाया भुगतान जमा करने के लिए कहने पर वह बुरी तरह भड़क गया और मारपीट करने लगा। अन्य लोगों ने उसे बचाया। संग्रह अमीन का कहना है कि बाकीदार का इस तरह का व्यवहार सही नहीं है। इससे दूसरे बकाएदारों पर भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। संग्रह अमीन ने घटना से तहसीलदार मूसाराम को अवगत कराया। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर मौसम अली के खिलाफ सरकारी काम में बाधा की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें