फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की मार, नोएडा से ब्रजघाट तक एंबुलेंस वाले वसूल रहे 20 से 25 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। कोरोना से हो रही मौतों के बाद कुछ लोगों की कमाई के रास्ते खुल गए हैं। मानवता तो जैसे इनके लिए मायने ही नहीं रखती। यही वजह है कि नोएडा और एनसीआर में कोरोना से मरने वालों के शव ब्रजघाट तक लाने के लिए एंबुलेंस चालक 20 से 25 हजार रुपये तक वसूल रहे हैं। मृतकों के परिजन मजबूरन यह राशि देने को तैयार हो रहे हैं। गजरौला में एक फैक्टरी अधिकारी ने पिता का शव लाने के लिए 19 हजार रुपये एंबुलेंस चालक को दिए थे।
विज्ञापन

ब्रजघाट में नोएडा के सेक्टर 71 से एक महिला के शव को लेकर आए एंबुलेंस के चालक ने मृतका के परिजनों से 25 हजार रुपये की मांग की। परिजनों ने बताया कि तय तो 20 हजार रुपये में हुआ था। चालक का कहना था कि डेड बॉडी कोरोना संक्रमित की है। इसलिए उसे भी अपनी जान का खतरा है। वह 25 हजार से कम नहीं लेगा। रुपयों को लेकर वहां हंगामा शुरू हो गया। बाद में 23 हजार रुपये मिलने पर चालक शांत हो गया। वहां मौजूद शवों के साथ आए लोगों ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर से ब्रजघाट तक कोरोना संक्रमित का शव लाने के लिए वहां के एंबुलेंस चालक आसानी से तैयार नहीं हो रहे हैं। यही वजह है कि वे 20 से 25 हजार रुपये तक की डिमांड करते हैं। मजबूरन उन्हें यह रकम देनी पड़ती है। वहीं गजरौला में एक फैक्टरी में कार्यरत अधिकारी ने बताया कि चार दिन पूर्व उनके पिता की भी नोएडा में मौत हो गई थी। उनके शव को नोएडा से ब्रजघाट तक 19 हजार रुपये में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें