फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा : ऑक्सीजन किल्लत पर कांग्रेस ने जताया विरोध, योगी को दिखाए पोस्टर

Thu, 06 May 2021 04:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
सचिन चौधरी.. - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कॉंग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सचिन चौधरी ने आज अपने आवास पर प्रदेश में भारी अव्यवस्था पर असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री योगी के विरोध में अपने हाथ में पोस्टर लेकर प्रदर्शन एवं अनशन किया। पोस्टर पर लिखा था- सरकार मर चुकी है अपना ध्यान स्वयं रखें । योगी जी ऑक्सीजन कहां है पता बताएं? लाखों लोग फ़ोन पर रो रहे हैं, तड़प रहे हैं, मर रहे हैं।  आपको वोट दिया मगर आपने बदले में मौत दी।

विज्ञापन


सचिन चौधरी ने बताया कि प्रदेश में ऑक्सीजन की भारी कमी है और मुख्यमंत्री जानबूझकर अनजान बने हुए हैं। चिन्हित ऑक्सीजन सेंटरों पर ऑक्सीजन लेने के लिए कोविड की रिपोर्ट के साथ मरीज़ के घर वालों को लगभग 40 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है, उसके बाद भी बहुत कम गैस देकर लोगों को भेज देते हैं। 

कहा कि ऑक्सीजन सेंटर पर भारी अव्यवस्था है। मौत के आंकड़े घटने के बजाय बढ़ रहे हैं। सचिन चौधरी ने कहा कि ऑक्सीजन की कमी से मरने वाले सारे लोगो की हत्या करने का मामला योगी सरकार पर चलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें