फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे का कहर: अमरोहा में हाईवे पर डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस, कानपुर के चालक की मौत, दो मरीज समेत छह लोग घायल

Wed, 24 Jan 2024 06:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में हाईवे पर दिल्ली से मरीज लेकर बदायूं जा रही एंबुलेंस हादसे का शिकार हो गई। इसमें चालक की मौत जबकि मरीज समेत छह लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
अमरोहा में डिवाइडर से टकराई एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिडौली में मंगलवार की रात हाईवे पर कोहरे का कहर देखने को मिला। दिल्ली से मरीज लेकर बदायूं जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कानपुर निवासी एंबुलेंस चालक दीपक कुमार (35) की मौत हो गई। बदायूं रहने वाले एक ही परिवार के दो मरीज समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मूलरूप से कानपुर जनपद के रूरा थानाक्षेत्र के गांव बनपारा महाराज निवासी दीपक कुमार वर्तमान में दिल्ली में रहकर एंबुलेंस चलाते थे। बदायूं जिले के उघैती क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी राजकुमार बीमार चल रहे हैं।

लिहाजा उनका इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल से चल रहा है। सोमवार को राजकुमार को उनका बेटा मोहित, पत्नी सुमन, परिवार के ही चेतन सिंह, उनकी पत्नी गीता और सत्येंद्र सिंह दवाई दिलाने दिल्ली लेकर गए थे। गीता का भी स्वास्थ्य खराब चल रहा था, लिहाज उन्होंने भी दवाई ली थी।

विज्ञापन

छह लोगों में दो मरीज थे, इसलिए उन्होंने किराए पर एंबुलेंस ले ली। एम्बुलेंस दीपक कुमार चल रहे थे। मंगलवार की रात घना कोहरा होने के कारण थोड़ी दूर का भी देख पाना मुश्किल हो रहा था। ऐसी स्थिति में दीपक कुमार भी एंबुलेंस को बेहद धीरे-धीरे लेकर चला रहे थे।

जैसे ही एंबुलेंस डिडौली कोतवाली क्षेत्र में अमहेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी एम्बुलेंस नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस चालक दीपक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डिडौली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को एंबुलेंस से निकलकर जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद बुधवार की सुबह मृतक दीपक और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए।

सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हुई है। जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें