फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बच्चों को बिना दबाव के करने दें पढ़ाई और अन्य कार्य

Sat, 11 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों में शुक्रवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित वीडियो का संचालन कर बच्चाें को फ्री मस्तिष्क से काम करने की आजादी देने को कहा।
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य के विषय पर जागरूकता वृद्धि के लिए छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समुदाय के बीच गोष्ठी आयोजित की गई। वीडियो में छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने, स्वच्छ परिसर में रहने, खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने, गुड टच बेड टच के विषय में बताया गया। अभिभावकों को बताया गया कि बच्चे पर पढ़ाई या यह अन्य किसी प्रकार का कोई दवाब डालकर कार्य न कराया जाए। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। बच्चा स्वेच्छा से जो भी कार्य करना चाहता है, उसे कार्य को करने के लिए प्रेरित किया जाए। स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता, चलचित्र आदि का प्रसारण स्मार्ट क्लास के द्वारा किया गया। इसमें बच्चों ने बहुत ही रुचि के साथ लघु नाटिकाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें