फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बीएसए ने वार्डन व दो शिक्षिकाओं से मांगा स्पष्टीकरण

Sat, 11 Oct 2025 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा। कस्तूरबा विद्यालय से दो छात्राओं के भागने के मामले में दो सदस्यीय टीम जांच कर रही है। मामले बीएसए ने वार्डन व दो शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

रहरा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से 19 सितंबर की रात को कक्षा नौ की दो छात्राएं दीवार कूदकर भाग गई थी। रहरा के एक व्यक्ति ने छात्राओं को भागते हुए देख लिया था। उसने छात्राओं को रोककर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी थी। एक छात्रा के पिता ने विद्यालय में बर्तन साफ कराने एवं अन्य कार्य कराने का आरोप लगाया था। इस मामले में बीएसए मोनिका ने दो सदस्यीय टीम का गठन करते हुए मामले की जांच सौंपी थी। टीम के द्वारा जांच पूरी कर ली गई है। जिसमें वार्डन की लापरवाही सामने आई है। बीएसए के द्वारा वार्डन और दो शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें