फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गुलड़िया प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई का आरोप, जाट समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गुलड़िया गांव में सुधांशु प्रजापति की हत्या के बाद जाट समाज खुलकर सामने आया है। समाज के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रकरण में एकतरफा कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जाट समाज ने चेतावनी दी कि दबाव में कार्रवाई जारी रहने पर वे आंदोलन करेंगे। पूर्व सामान्य जिला पंचायत विपिन चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचे लोगों ने यह बात कही। उन्होंने बताया कि हत्या का आरोपी अरविंद जेल जा चुका है। इसके बावजूद प्रजापति समाज लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहा है। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के दबाव में प्रशासन ने अरविंद का मकान तुड़वा दिया। सोशल मीडिया पर जाट समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कही जा रही हैं। इससे समाज में रोष है। कहा कि दबाव में एकतरफा कार्रवाई बर्दाश्त नहीं होगी। प्रशासन से गुलड़िया गांव में धारा 144 लागू करने की मांग की गई। बलराज प्रजापति व अन्य पर अभद्र भाषा और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी की गई। इस दौरान संचालक चीनी मिल हसनपुर तेजपाल सिंह, गौरव सिंह, अरुण चौधरी, विजय सिंह, तरुण चौधरी, हैप्पी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें