फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मदरसा छात्र से दुष्कर्म का आरोप, इमाम के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। मदरसे में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र को पड़ोस के गांव निवासी इमाम पर बहला-फुसलाकर मस्जिद ले गया और दुष्कर्म किया। छात्र के परिजनों ने आरोपी इमाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए डिडौली कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव किसान का परिवार रहता है। उनका बेटा एक वर्ष से डिडौली क्षेत्र स्थित मदरसे के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। छात्र का आरोप है कि बीते बुधवार दोपहर पास के गांव निवासी करीब 30 वर्षीय इमाम उसे बहला-फुसलाकर एक मस्जिद में ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ गलत काम किया गया। यह इमाम मस्जिद में इमामत करता है और मदरसे में भी पढ़ता है। साथ ही किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद छात्र डरा-सहमा मदरसे लौट आया। छुट्टी होने पर वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी आपबीती बताई।
रविवार को परिजन छात्र को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने पाकबड़ा थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने घटनास्थल डिडौली थाना क्षेत्र का होने की बात कहते हुए उन्हें डिडौली भेज दिया। इसके बाद परिजन छात्र को लेकर डिडौली कोतवाली पहुंचे और आरोपी इमाम के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें