हसनपुर में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में डाइव लगाकर कैंच लपकने की सफल कोशिश करता खिलाड़ी। अनिल चौहान
- फोटो : amar ujala
गोल्ड स्टार टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट ट्राफी पर अलकुरैश क्रिकेट क्लब ने कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में अलकुरैश क्रिकेट क्लब ने खेबान क्रिकेट क्लब को 88 रनों से मात देकर मैच जीत लिया। अलकुरैश क्लब के लिए सर्वाधिक 60 रन का स्कोर करने वाले आदिल को मैन आफ द मैच से नवाजा गया।
शहर के रहरा अड़डे पर कई दिनों से चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइन मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अलकुरैश क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में नौ विकेट खोकर 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
जीत के लिए 178 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खेबान क्रिकेट क्लब की टीम 19 ओवर में महज 90 रन पर ढेर हो गई। अलकुरैश क्लब के लिए तालिब ने बारह रन देकर चार विकेट चटकाए। इस तरह से अलकुरैश क्लब ने फाइनल मुकाबला 88 रन से जीत लिया।
विजेता टीम को शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष रामवीर सिंह व सूफी आकिल ने अपने हाथों से विजेता टीम को ट्राफी सौंपी। इस मौके पर जमशेद कुरैशी, नवाब सैफी, नसीम कुरैशी, फुरकान आदि मौजूद रहे।