फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

720 पेटी अवैध शराब पकड़ी, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। साल के पहले दिन डिडौली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। हाईवे पर चेकिंग के दौरान तीन कंटेनर में लदी 720 पेटी अवैध शराब पकड़ ली। शराब को चिप्स के कार्टूनों के नीचे छिपाकर रखा था। पुुलिस ने तीन तस्करों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया है। यह शराब रामपुर विलासपुर और उत्तरांचल में सप्लाई के लिए लेकर जाई जा रही थी। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने डिडौली कोतवाली में अवैध शराब का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इसके तहत बुधवार की सुबह डिडौली इंस्पेक्टर शरद मलिक और जिवाई चौकी पुलिस हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। तभी उन्होंने तीन कंटेनरों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान तीनों कंटेनरों में 720 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। जो हरियाणा कोडली बॉर्डर से लाकर रामपुर बिलासपुर और उत्तरांचल में सप्लाई के लिए जा रही थी। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब को चिप्स के कार्टून के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके पर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों कंटेनरों के चालक भी हैं। पूछताछ के दौरान तस्करों ने यह शराब विलासपुर के रहने वाले विक्रमजीत की बताई। कहा कि इस माल को डिलीवरी करने के एवज में उन्हें पांच-पांच हजार रुपये मिलते हैं। कोडली से शराब लाकर रामपुर मिलक में छोड़ देते हैं। पुलिस ने रामपुर के गांव सूरजसिंहपुर उर्फ नया गांव निवासी राजाराम, खौंदलपुर निवासी हरपाल सिंह, जिवाई कदीम निवासी हरपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। एएसपी के मुताबिक शराब माफिया गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। उसके जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें