फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अक्षय तृतीया आज, सराफा और ऑटोमोबाइल बाजार में उत्साह

Wed, 30 Apr 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अक्षय तृतीया को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए हैं। सराफा बाजार में खासा उत्साह है। सराफा बाजार व ऑटोमोबाइल कारोबारियों ने त्योहार को लेकर ग्राहकों को लुभाने के लिए पूरी तैयारी की है। दुकानों को विशेष रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अक्षय तृतीया का पर्व है। इसे लेकर सराफा बाजार, ऑटो मोबाइल शोरूम पर कई दिन पहले ही बुकिंग हो चुकी है। लोग इस दिन खरीदारी को लेकर काफी उत्सुक हैं। माना जा रहा है अक्षय तृतीया के चलते इस बार बाजार गुलजार रहने की पूरी उम्मीद है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीय या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है।
इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया का सर्वसिद्ध मुहूर्त के रूप में भी विशेष महत्त्व है। मान्यता है कि इस दिन बिना कोई पंचांग देखे कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह-प्रवेश, वस्त्र-आभूषणों की खरीददारी या घर, भूखंड, वाहन आदि की खरीदारी से संबंधित कार्य किए जा सकते हैं। नए वस्त्र, आभूषण आदि धारण करने और नई संस्था, समाज आदि की स्थापना या उद्घाटन का कार्य श्रेष्ठ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें