हसनपुर चैंपियंस लीग में मंगलवार को एटूआर क्लब और आमिया किंग के बीच मैच खेला गया। इसमें एटूआर क्लब ने 12 रनों से जीत दर्ज की। टीम के अमित कुमार उ आयुष ने धमाकेदार पारी खेली।
हसनपुर के सोहरका रोड स्थित क्रिकेट मैदान में मंगलवार को चैंपियंस लीग के तीसरे मैच में एटूआर क्लब और आमिया किंग की टीम आमने-सामने रही। एटूआर क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 257 रन बनाए। टीम के लिए आयुष ने 24 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पर्व चौहान ने 23, राहुल गुर्जर ने 16, अमित कुमार ने 53 व राहुल कश्यप ने 36 रन बनाए। आमिया क्लब की टीम के गेंदबाज मोहम्मद आजम, दीपक, रवि राजपूत, अजय पाल और मदन ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आमिया किंग की टीम 245 रन ही बना सकी और आलआउट हो गई। टीम के कप्तान रोहित ने 27 ओवर में 69 रन बनाए। जबकि, रंजीत कुमार ने 28, मोहम्मद उजैफ ने 22 व मदन ने 33 रन बनाए। एटूआर क्लब के गेंदबाज अमित ने एक ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि, अनिल कुमार ने तीन, व पर्व चौहान ने एक विकेट लिया। एसबीआई बैंक शाखा के प्रबंधक नवीन भाटी ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।