अमरोहा में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा
- फोटो : संवाद
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को पहले चरण का चुनाव सबने देखा है। भाजपा का पहले दिन का शो फ्लॉप रहा। उनकी सब खिड़की खाली रहीं। उनकी झूठी कहानी कोई सुनना नहीं चाहता। पश्चिम की हवा भाजपा का यूपी ही नहीं, बल्कि देश से सफाया करेगी। उन्होंने कहा था कि किसान की आय दोगुनी होगी। आज किसान परेशान है। भाजपा ने सिर्फ जुमले ही दिए।
बेरोजगारी चरम पर है। पेपर लीक हो रहे हैं। 60 लाख युवा परेशान हैं, उनका भविष्य अंधकार में डाल दिया। साठ लाख युवाओं के परिवारों के करोड़ों लोग 80 लोकसभा क्षेत्रों में इसका जवाब देंगे। आज बीजेपी के परंपरागत लोग खुलकर विरोध कर रहे हैं। पंचायत करके भाजपा को हराने का काम कर रहे हैं। जिन्होंने जुमले दिए थे, वह गारंटी दे रहे हैं। यह गारंटी नहीं, घंटी है।
अमरोहा में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा
- फोटो : संवाद
2024 का चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। अपने वोट के अधिकार को बचाने के लिए इंडी गठबंधन को समर्थन दें। सभी चाहते थे गठबंधन हो। बड़े मन से गठबंधन बनाया है। महंगाई और बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। यूपी के साथ भेदभाव हुआ है।
उन्होंने कहा कि यूपी वाले जब स्वागत करते हैं तो दिल खोल कर करते हैं, और जब विदाई करते हैं तो तो ढोल नगाड़े से करते हैं। इस बार अमरोहा की ढाेलक बजाकर भाजपा सरकार की विदाई होने जा रही है।
अमरोहा में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा
- फोटो : संवाद
पीएम के बयान पर अखिलेश ने चलाए सियासी तीर
चुनावी जनसभाओं में जमकर सियासी तीर चलाए जा रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री द्वारा गजरौला में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की राजनीतिक जुगलबंदी को दो शहजादों की जोड़ी बताते हुए कटाक्ष किया था। कहा था कि यूपी में दो शहजादों की फिल्म की शूटिंग चल रही है, जनता इनको रिजेक्ट कर चुकी है।
इस पर अखिलेश यादव मुखर दिखे और भाजपा पर शब्द बाण छोड़े। जिसके बाद सभा में उपस्थित भीड़ भी उत्साहित नजर आई। लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान हो चुका है। 26 अप्रैल को दूसरे चरण में अमरोहा में वोटिंग होनी है। जिसे लेकर जिले सियासत गरमाई हुई है।
अमरोहा में अखिलेश और राहुल गांधी की जनसभा
- फोटो : संवाद
हर दिन अलग-अलग पार्टियाें के नेता जनसभा कर रहे हैं और विपक्ष पर कटाक्ष करने में कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार को मिनी स्टेडियम में गठबंधन की संयुक्त सभा में अखिलेश यादव व राहुल गांधी भाजपा पर निशाना साधते रहे। खासकर प्रधानमंत्री उनके निशाने पर रहे।
अखिलेश यादव ने कहा कि पहले चरण का चुनाव सभी ने देखा। पश्चिम की हवा ने भाजपा का सफाया कर दिया है। उनकी फिल्म चल नहीं रही है। पहले ही दिन, पहला शो, भाजपा के लिए फ्लाॅप रहा। सभी खिड़कियां खाली रह गईं। भाजपा के परंपरागत वोट भी अब दूर जा रहा है। जुमले बाजी के साथ गारंटी दे रहे हैं।
ऐसी गारंटी नहीं चाहिए। इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने गजरौला में हुई जनसभा में सपा और कांग्रेस पर खूब तंज सके थे। दो शहजादों के बयान पर सियासत गरमा गई थी। जिसका शनिवार को गठबंधन की संयुक्त जनसभा में दिखा।