फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दौड़ में आकाश, कृष्ण, अंशी और प्रियांशी ने सबको पछाड़ा

Sat, 29 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मैदान पर विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया। सीनियर बालक वर्ग की 15 सौ मीटर दौड़ में आकाश और सीनियर बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अंशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक सब जूनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में कृष्ण, बालिका वर्ग में प्रियांशी ने बाजी मारी। विधायक राजीव तरारा ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन




खेल स्पर्धा की शुरुआत धनौरा विधायक राजीव तरारा, जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार, खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार ने सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद 15 सौ मीटर दौड़ में आकाश ने प्रथम, गौतम ने द्वितीय, गोला फेंक सब जूनियर वर्ग में प्रीत प्रथम, वंश चड्ढा द्वितीय, सीनियर वर्ग में धर्मेंद्र सिंह प्रथम, सुशील कुमार शर्मा द्वितीय, जूनियर वर्ग में प्रीत कुमार प्रथम, दक्ष सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।

बैडमिंटन सब जूनियर बालिका वर्ग में अक्षिता प्रथम, श्रद्धा द्वितीय, जूनियर वर्ग में तुलसी प्रथम, निदा परवीन द्वितीय, सीनियर वर्ग में निकिता प्रथम, सोनी द्वितीय, गोला फेंक सीनियर वर्ग में जूही प्रथम, प्रिंसी द्वितीय, जूनियर वर्ग में पलक प्रथम, शिवानी द्वितीय,सब जूनियर वर्ग में अंजलि प्रथम, श्रेया द्वितीय स्थान पर रहीं। निर्णायक की भूमिका डॉ. संजीव चौहान, सुनील भाटी, चंद्रमणि शर्मा, मनीष कुमार त्यागी, देवेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सुमित यादव, गौरव शर्मा, वीरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह, सुशील शर्मा, साक्षी तोमर ने निभाई।
विज्ञापन


इस मौके पर गौरव कुमार, अंकुर प्रकाश, प्रदीप कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, निहार त्यागी, सचिन त्यागी, जसवंत सिंह, ओमप्रकाश सिंह और अमन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें