फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: लेखपाल की मौत पर कार्रवाई की मांग

Sat, 29 Nov 2025 02:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। फतेहपुर में एसआईआर कार्य में लगे लेखपाल सुधीर कुमार के आत्महत्या के विरोध में जिलेभर में लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए तहसीलों में धरना दिया। साथ ही लेखपाल की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सचिन यादव ने बताया कि 26 नवंबर को लेखपाल सुधीर कुमार की शादी थी, लेकिन एसआईआर में ड्यूटी के कारण छुट्टी नहीं मिल पा रही थी। एसआईआर से संबंधित बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण सुधीर कुमार को निलंबित भी कर दिया था। साथ ही सेवा समाप्ति तक की धमकी दी गई थी। तनाव के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। एफआइआर में केवल राजस्व निरीक्षक का नाम लिखा गया, जबकि एसडीएम का नाम एफआइआर में नही लिखा गया।
शुक्रवार को जनपद के सभी लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया तथा तहसीलों में धरना देकर बैठ गए। जिसमें एसडीएम संजय कुमार सक्सेना का नाम एफआइआर में बढ़ाने, मृतक की मांग को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने, मृतक के परिवार से किसी एक सदस्य को नौकरी देने, एसआईआर की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने, लेखपालों के साथ संवेदनशील व सदव्यवहार करने तथा निर्वाचन कार्य में ड्यूटी के दौरान प्रोत्साहन राशि के रूप में एक माह के वेतन के बराबर मानेदय दिए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

धरने में तहसील अध्यक्ष प्रशांत कुमार, तहसील सचिव दिवाकर सिंह, गौरव शर्मा, दीपक कुमार, प्रशांत यादव रूबी, शमा परवीन, विवेक कुमार, विजयपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें