गजरौला (अमरोहा)। एड्स जानलेवा और लाइलाज बीमारी है। युवा पीढ़ी को इसके संबंध में जागरूक होना बेहद आवश्यक है। शिक्षा और जानकारी के अभाव में ही यह बीमारी अपनी जड़ें फैला रही है। उप्र राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की गोष्ठी में एड्स के जागरूकता को टिप्स दिए गए।
मंगलवार को रमाबाई अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में डॉ. एमएस रे ने छात्र-छात्राओं को इस भयंकर बीमारी के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचाव के संबंध में जानकारी दी। अभिषेक, डॉ. सीमा, निदा, सुमित गर्ग, डॉ. नितिन राय, प्रदीप कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, वीरपाल सिंह, डॉ. सलमान अख्तर ने भी विचार रखे। पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। भास्कर चौहान एवं आदर्श चौहान का समूह पहले, अदिति कुलश्रेष्ठ, स्तुति, विवेक, शशि का समूह दूसरे और मानसी झा, लवी, स्वीटी का समूह तीसरे स्थान पर रहा। जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन ने इन्हें पुरस्कृत किया। संचालन रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. नीतू सिंह ने किया। प्राचार्य डॉ. सीमा शर्मा ने भी अपने विचार रखे।