अमरोहा। डीएनएस के मैदान पर अहमद तुर्की क्लब ने रोमांचक मुकाबले में एडवोकेट इलेवन को दो विकेट से हरा दिया। एडवोकेट इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 130 रन बनाए। जवाब में अहमद तुर्की क्लब ने आठ विकेट पर 134 रन बनाकर 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। वसीम के ऑलराउंड प्रदर्शन ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
एडवोकेट इलेवन की शुरुआत खराब रही। बालाजी खाता नहीं खोल सके, जबकि आकाश चौधरी दो रन पर आउट हुए। विजय ने 29 गेंदों में दो चौकों व पांच छक्कों से 46 और फरमान पाशा ने 42 गेंदों में छह चौकों से 42 रन बनाए। अहमद तुर्की क्लब के रमीज ने दो, आदित्य चहल, वसीम, सलमान खान, जुनैद जादूगर और भूरा भाई ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अहमद तुर्की क्लब ने 27 रन पर चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद वसीम ने 29 गेंदों में पांच चौकों व तीन छक्कों से 49 रन बनाकर पारी संभाली। शुभम चौधरी ने 22, कप्तान एसआरके ने 21 और सलमान खान ने नाबाद 17 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। एडवोकेट इलेवन से अजहर ने तीन, फरमान पाशा व नावेद आमिर ने दो-दो और अजीत ने एक विकेट लिया।