अहाना के पिता मंसूर खान। स्रोत परिजन
अमरोहा। फास्ट फूड खाने की वजह से 11वीं की छात्रा अहाना की मौत के बाद उनके पिता मंसूर खान और माता सारा खान का रो-रो कर बुरा हाल है। अहाना के पिता मंजूर अहमद ने सीएमओ को पत्र लिखकर भावुक अपील की है कि वह स्कूल कॉलेज में बच्चों को फास्ट फूड न खाने के लिए जागरूक करने के लिए कदम उठाएं। साथ ही इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी बताएं।
पिता ने बताया कि शांत स्वभाव की अहाना और उसकी बहन इशा मारिया के बीच बेहद प्रेम था। परिजनों के मुताबिक जितने दिन अहाना अस्पताल में भर्ती रही उतने दिन इशा मारिया उसके साथ रही। इशा ने एक भी दिन अहाना का साथ नहीं छोड़ा। इशा कहती थी कि अपनी बहन अहाना को ठीक होने के बाद साथ लेकर घर जाएगी। लेकिन, ऐसा नहीं हो सका। एक तरफ जहां फास्ट फूड खाने से अहाना की मौत शहर ही नहीं बल्कि देश भर में चर्चा का विषय बन गई है तो वहीं अहाना के पिता मंजूर अहमद ने सीएमओ को पत्र लिखकर उनसे एक भावुक अपील की है। उन्होंने सीएमओ से अपील की है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम कम से कम इंटर कॉलेज तक के स्कूल-कॉलेज में जाकर बच्चों को जागरूक करें। फास्ट फूड से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में बताएं। जिससे बच्चे फास्ट फूड खाने से बच सकें और उनकी जान न जाए।
अहाना के पिता मंसूर खान। स्रोत परिजन