हसनपुर गजरौला मार्ग पर गांव सिहाली जागीर के नजदीक स्कूटी का टायर फटने से हादसा हो गया। स्कूटी सवार मंडी के आढ़ती गिरकर घायल हो गए। उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर निवासी नफीस खां गजरौला मंडी समिति में आढ़ती हैं। रविवार की शाम को वह स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव से हसनपुर दिशा में जा रहे थे पेट्रोल पंप के नजदीक स्कूटी का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर स्कूटी गिर गई। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। सोमवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना के परिजनों में कोहराम मच गया। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि इस तरह की घटना की कोई जानकारी नहीं है।