फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: वोट देकर शमी बोले, सभी को अपनी सरकार चुनने का हक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लोकतंत्र के पर्व में हर आम और खास उत्साहित नजर आया। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने परिवार के साथ गांव के ही मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे। इस दौरान शमी ने कहा कि अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट दें। वोट डालना सभी का अधिकार है। विशेषकर युवाओं को खास प्रेरित किया।
विज्ञापन

मोहम्मद शमी का गांव सहसपुर अली नगर डिडौली कोतवाली क्षेत्र में है। दोपहर तीन बजे वह अपनी मां अंजुम आरा, भाई मोहम्मद हसीब, भाभी शमा परवीन के साथ गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में मतदान करने पहुंचे। मतदान करने के बाद वह खासे उत्साहित नजर आए। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आपका वोट है आपको अपनी सरकार चुनने का हक है। किन मुद्दों को लेकर वोट होना चाहिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमरोहा के लिए विकास, स्कूल-कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और युवाओं के लिए खेल संबंधी सुविधाएं मिलना यही सब कुछ मुद्दे होते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री मेरी तारीफ करते हैं मैं इसके लिए उनका बहुत बड़ा शुक्रगुजार हूं। प्रधानमंत्री ने मेरा नाम मेरे घर (अमरोहा) में आकर लिया यह और गर्व की बात है। बड़े भाई मोहम्मद हसीब ने बताया कि दो महीने पहले लंदन में शमी के दाएं पैर का ऑपरेशन हुआ था। दस दिन पहले ही वह गांव आए हैं। परिवार के साथ समय बिताकर वह काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें