फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सड़क दुर्घटना में मां के बाद बेटे ने भी दम तोड़ा

Mon, 15 Jun 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दुर्घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई थी। बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। दुखद बात यह है कि युवक के पिता का एक साल पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी अरविंद बीती आठ जून को अपनी माता संतोष देवी की दवा दिलाने के लिए बाइक से नूरपुर गया था। वापसी में फीना मार्ग पर उसकी बाइक को सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए ले जाते समय मां संतोष देवी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। जबकि अरविंद को बेहद नाजुक हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरविंद की भी शनिवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। अरविंद की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार के दूसरे लोगों में चीख पुकार मच गई। दुखद बात यह है कि अरविंद के पिता हरिसिंह की करीब एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में एक भाई व एक बहन बची है। परिवार के लोग उस घड़ी को कोस रहे थे, जब अरविंद अपनी मां की दवा लेने नुरपुर गया था। गमगीन माहौल में अरविंद का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें