फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिकायत के बाद जांच के लिए तिगरी पहुंचा लेखपाल

Sun, 18 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी निवासी सेवानिवृत पटवारी घासी सिंह ने धनौरा में आयोजित समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। एसडीएम ने लेखपाल को जांच सौंपी और जल्द जमीन को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। सेवानिवृत्त पटवारी का आरोप है कि लेखपाल मौके पर नहीं आया। उसने बिना मौका मुआयना किए और उनसे मिले बगैर ही रिपोर्ट भेज दी कि जमीन पर कब्जा नहीं है।
विज्ञापन

लेखपाल द्वारा अफसरों को अंधेरे में रखकर मौका मुआयना की झूठी रिपोर्ट भेजे जाने और निस्तारण नहीं करने के बावजूद निस्तारण दिखाने की शिकायत उन्होंने डीएम निधि गुप्ता वत्स व एसडीएम मंडी धनौरा चंद्रकांता से की। इसके साथ ही इस संबंध में 15 दिन पूर्व समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। दिवस अधिकारी ने लेखपाल को फटकार लगाई और मौके पर जाकर देखने व निस्तारण करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि मौके पर नहीं जाने पर उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के डर से बीते शुक्रवार को लेखपाल तिगरी गांव में गया। उसने सेवानिवृत पटवारी की जमीन पर कब्जा पाया। जिसकी रिपोर्ट उसने विभागीय अधिकारियों को सौंपी। शनिवार को नायब तहसीलदार ने सेवानिवृत्त लेखपाल को फोन कर यह पुष्टि की कि पटवारी मौके पर आया या नहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें