फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण का 30 प्रतिशत काम बाकी

Sun, 18 May 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। तहसील क्षेत्र के गांव मंगरौला में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। भूमि अधिग्रहण का 30 प्रतिशत कार्य बाकी है। हालांकि कुछ किसानों की मांग के चलते धीमी पड़ गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए लगभग 2200 बीघा जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, जिसमें से अब तक 70 प्रतिशत भूमि ही खरीदी जा सकी है। दरअसल, कुछ किसान मौजूदा सर्किल रेट को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं और इसी वजह से वे अपनी जमीन का बैनामा कराने के लिए सहमत नहीं हैं। किसानों का कहना है कि वर्तमान सर्किल रेट बाजार मूल्य से काफी कम है, जिससे उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिल पाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया का सिलसिला करीब दो साल पहले शुरू हुआ था।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे गांव मंगरौला में औद्योगिक शहर बसाए जाने की शासन की योजना के अनुसार यूपीडा और अमरोहा जनपद के प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं। औद्योगिक गलियारा बनाए जाने के लिए मंगरौला, रुस्तमपुर और दौलतपुर गांव की करीब 2200 बीघा भूमि को चिह्नित किया गया है। हालांकि, इसमें करीब 110 बीघा ग्राम समाज की सरकारी भूमि है। 110 बीघा सरकारी भूमि के अलावा 1600 बीघा भूमि को किसानों से अधिग्रहण किया जा चुका है। यह भूमि करीब 250 किसानों से खरीदी गई है। पिछले एक वर्ष से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बहुत ही धीमी चल रही है। उसकी वजह है कि शेष किसान सर्किल रेट बढ़ाने क मांग कर रहे हैं। किसान इस संबंध में एसडीएम, विधायक से लेकर जिलाधिकारी तक प्रार्थना पत्र देकर सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। जिससे किसानों में रोष है। हालांकि, अबतक खरीदी जा चुकी भूमि का भुगतान किसानों के खाते में भेजा जा चुका है।

बयान- औद्योगिक गलियार के लिए 70 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण का कार्य किया जा चुका है। जल्द ही शेष भूमि का भी अधिग्रहण कराया जाएगा। इसके लिए किसानों से सहमति लेने का प्रयास किया जा रहा है।विभा श्रीवास्तव, एसडीएम हसनपुर।
विज्ञापन


गंगा एक्सप्रेस वे पर सफर रोकने को कराई बैरिकेडिंग
हसनपुर। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद दो दोस्तों की मौत का मामला प्रकाश में आने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्थानीय वाहनों को रोकने के लिए मंगरौला में बेरिकेडिंग की गई है। उधर, हादसे में घायल हरि सिंह का मेरठ में उपचार कराया जा रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में हरि सिंह के दो दोस्त संभल के गांव उदरनपुर खागी निवासी पप्पू और सतपाल की मौत हो गई। जबकि उनका साथी हरि सिंह घायल हो गया था। ये तीनों अपने गांव से हसनपुर के गांव श्यामपुरी में बरात में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें