फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत के बाद सवार महिला उछलकर कुएं में गिरी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा-हसनपुर मार्ग पर मंगरौली के नजदीक बाइकों की भिड़ंत के दौरान एक बाइक पर बैठी महिला उछलकर सड़क किनारे दस फीट गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। महिला को कुएं से बाहर निकाल सभी घायलों को अस्पताल में उपचार कराया।
विज्ञापन

रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी राशिद और बिलाल बाइक पर सवार होकर रविवार को हसनपुर से अपने गांव जा रहे थे। उधर, रहरा थाना क्षेत्र के ही गांव जयतौली निवासी शानू अपनी बहन फिरदोस को बाइक पर बैठाकर गांव से हसनपुर की दिशा में आ रहा था। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव मंगरौली के नजदीक बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर बैठी फिरदोस उछलकर सड़क किनारे एक दस फीट गहने कुएं में जा गिरी। कुएं में थोड़ा-सा पानी एवं कचरा पड़ा हुआ था। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुएं में गिरी महिला को किसी तरह से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद शानू को हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें