जिले में रविवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या तीन हो गई है। संक्रमित मरीज को हॉम आइसोलेट किया गया है।
शनिवार को जिले में आरटीपीसीआर जांच के लिए 184 और एंटीजन किट से पचास लोगों समेत कुल 234 लोगों की जांच के लिए सैंपल लिए गए। जिनमें से एंटीजन किट में एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। आरटीपीसीआर जांच को भेजे सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या तीन हो गई है।