फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अभ्यर्थियों के बाद जाम ने ली शहर के लोगों की परीक्षा

Sun, 15 Mar 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में दरोगा भर्ती परीक्षा छूटने बाद जोया मार्ग ​स्थित ओवर​ब्रिज पर लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
अमरोहा। दरोगा भर्ती परीक्षा की दोनों पालियां समाप्त होने के बाद शहर में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। इसके बाद शुरू हुई शहर के लोगों की जाम से निपटने की परीक्षा। केंद्रों से एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के निकलने के कारण टीपी नगर चौराहा, बिजनौर रोड, जोया पुल और आसपास के प्रमुख मार्गों पर जाम के हालात बन गए। वाहन घंटों तक रेंगते हुए गुजरते रहे, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में कुल दस परीक्षा केंद्रों पर दरोगा भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के मद्देनजर यातायात पुलिस ने पहले से रूट डायवर्जन प्लान लागू किया था, जिससे दिनभर शहर में यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। लेकिन दोपहर में पहली पाली 12.15 बजे और शाम को दूसरी पाली की परीक्षा पांच बजे समाप्त होते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एक साथ बाहर निकल आए। इससे अचानक वाहनों की भीड़ बढ़ गई और टीपी नगर चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। चारों दिशाओं से आने वाले वाहन चौराहे पर फंस गए। जोया रोड स्थित ओवरब्रिज, बिजनौर रोड और नानक चंद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गांधी मूर्ति से लेकर जोया रोड ओवरब्रिज तक करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़ते रहे और कुछ समय के लिए पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। यातायात पुलिस व सिविल पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारु कराया। पुलिसकर्मियों ने वाहनों को नियंत्रित कर जाम खुलवाया, जिसके बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो सकी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें