फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर शव आदमपुर के जंगल में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल के किसान की हत्या कर आदमपुर के जंगल में शव फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बताते हैं कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव ढेकला के जंगल में बुधवार रात करीब 9:00 बजे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ कुछ लोगों ने देखा। जंगल में शव पड़ा होने की सूचना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को सूचना दी गई।
थानाध्यक्ष कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। उसकी शिनाख्त जनपद संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुरा निवासी 55 वर्षीय यादराम शर्मा के रूप में हुई। गर्दन पर घाव है, शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर रजपुरा थाना पुलिस से संपर्क किया और उसके परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि याद राम खेती किसानी के साथ ही गांव में छोटी सी किराना की दुकान भी चलाते थे। वह 7 मार्च से लापता थे । परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। आदमपुर थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि जिस किसान की लाश मिली है। उसकी कहीं और हत्या की गई है और शव यहां लाकर फेंका गया है। गर्दन पर घाव है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें