फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी चोरी की घटना के पांच महीने बाद एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जोया। पांच महीने पहले मवेशी चोरी की घटना में पुलिस ने पांच चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। अब पुलिस फुटेज के आधार पर चोरोें को गिरफ्तार करने की कोशिश में लगी है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गंगदासपुर गांव की है। यहां पर जहीर हुसैन का परिवार रहता है। 21 नवंबर 2021 को उनके घर से चोरों ने मवेशी चोरी कर लिया था। इस दौरान चोर मवेशी को पिकअप में लाद कर ले गए थे। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पीड़ित जहीर हुसैन ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ित सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मवेशी चोरी करने वालों की पहचान करने की कोशिश में जुट गया। मवेशी मालिक की छानबीन के दौरान आरोपियों की पहचान संभल जनपद में रहने वाले पांच लोगों के रूप में हुई। इसके बाद पीड़ित ने डिडौली कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि तहरीर पर पांचों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें