फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ड्रिप चढ़ाने से बुखार पीड़ित की मौत क्लीनिक में तोड़फोड़

Wed, 21 Sep 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के मोहल्ला सरायकोहना में युवक की मौत के बाद डाक्टर की दुकान में की गई तोड़फोड़ और बिखरी पड़ी दवाई व सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर के सराय कोहना में मंगलवार को गलत ड्रिप चढ़ाने से बुखार पीड़ित मजदूर की मौत हो गई, जिस पर भड़के परिजनों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ कर दी। डाक्टर ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। अन्य लोगों ने हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को समझाया। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन


न पुलिस को सूचना दी गई है और न ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। इधर मजदूर की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। लाश के दफीने की तैयारी में परिवारीजन जुट गए हैं।

शहर के मोहल्ला सराय कोहना निवासी वसीम (30) पुत्र इसरार को दो दिन पहले बुखार आया था, जिस पर उसने पड़ोस के ही डाक्टर से दवाई ले ली थी। मंगलवार की सुबह सही हालत थी और वह मजदूरी के लिए निकला था। अचानक हालत खराब होने लगी, जिस पर वह मोहल्ले के ही डाक्टर से दवाई लेने पहुंच गया।
विज्ञापन


परिजनों की मानें तो चिकित्सक ने कमजोरी बताते हुए उसको ड्रिप लगा दी। कुछ देर बाद ही तबियत बिगड़ने लगी, जिस पर चिकित्सक ने स्थिति नाजुक बताते हुए उसको हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। 

इस पर परिवार के लोग एंबुलेंस के जरिए उसको लेकर मुरादाबाद जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन रोने बिलखने लगे और डाक्टर पर उन्होंने गलत ड्रिप चढ़ाने का आरोप लगाया। क्लीनिक पर जाकर जबरदस्त तोड़फोड़ व हंगामा किया।

मामले की नजाकत को भांपते हुए कुछ लोगों ने गुस्साए परिवार को समझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन लाश घर ले गए। हालांकि मसले में सुलह समझौते की कोशिश चल रही है। देर शाम तक मृतक के परिजनों ने पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी नहीं दी थी। घटना के बाद से मोहल्ले में भीड़ का जमावड़ा था। उधर मृतक की पत्नी तब्बसुम व दो बच्चों का रो रोकर हाल बेहाल था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें