फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: छोटे भाई से कहासुनी के बाद छात्रा रामगंगा पोषक नहर में कूदी

Sat, 17 May 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

छोटे भाई से विवाद होने पर छात्रा ने बृहस्पतिवार को रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ ने शुक्रवार को दिनभर छात्रा की तलाश की। लेकिन वह नहीं मिली। उधर, छात्रा का छलांग लगाने के बाद नहर में डूबने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पुलिस के मुताबिक गांव नबाबपुरा भूड़ निवासी बाबूराम बृहस्पतिवार को पत्नी के साथ खेत पर गए थे। उनकी 16 साल की बेटी निधि व छोटा बेटा घर पर थे। भाई-बहन में किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद निधि घर से निकल गई और गांव से कुछ दूरी पर स्थित पथवारी गांव के पास रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से गुजर रहे लोगों ने छात्रा को नहर में कूदते देख शोर मचाया। वहीं, इस बीच किसी व्यक्ति ने निधि के नहर में पानी के साथ बहने की वीडियो बना लिया। सूचना मिलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम ने नहर में निधि की तलाश की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि भाई से विवाद होने पर निधि ने बृहस्पतिवार को रामगंगा पोषक नहर में कूदने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ को बुला लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें