फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने खाया कीटनाशक, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र में कहासुनी के बाद विवाहिता ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मामले में कोई अग्रिम कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन


घटना थानाक्षेत्र के गांव देहरा की है। गांव निवासी लेखराज की शादी करीब एक वर्ष पूर्व बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव चहली चहला निवासी अंजलि के साथ हुई थी। बताया गया कि लेखराज आगरा में रहकर पानी की पाइपलाइन बिछाने का ठेकेदार है और एक-दो महीने में घर आता-जाता रहता था।
लेखराज मंगलवार को ही गांव आया था। बुधवार शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी अंजलि से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के बाद लेखराज घर से बाहर चला गया। इसी बात से नाराज होकर अंजलि ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद अंजलि की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर देख परिवार में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में विवाहिता द्वारा कीटनाशक सेवन करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें