फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्फान हत्याकांड : हत्यारों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश, दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोहल्ला जट बाजार में मंगलवार रात हुए अफ्फान कुरैशी हत्याकांड में फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस अब आरोपियों को पनाह देने वालों की भी तलाश कर रही है। इसी क्रम में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस की कई टीमें आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उनके मोबाइल नंबरों की गतिविधियां खंगालने के साथ करीबियों और संपर्क में रहने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात के बाद आरोपी कहां पहुंचे और किसने उन्हें ठिकाना दिया।
मालूम रहे कि मंगलवार रात पुरानी रंजिश में अफ्फान कुरैशी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। सभी आरोपी फरार हैं। बुधवार शाम विरोध-प्रदर्शन की आशंका के बीच कड़ी सुरक्षा में अफ्फान के शव को सुपुर्दे खाक कराया गया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को पनाह देने वालों से जुड़े कुछ साक्ष्य मिले हैं। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें