फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में असमोली के युवक के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बस अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रही युवती को असमोली का युवक बाइक पर बैठा कर ले गया। श्यौनाली के पास आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। तभी से पीड़िता लगातार अफसरों से कार्रवाई की मांग कर रही थी। घटना के करीब 205 दिन बाद एसपी के निर्देश पर उसके खिलाफ एफआईआर की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र की है। नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का आरोप है कि वह 3 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे पाकबड़ा जाने के लिए जोया के संभल बस अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी उसकी जान पहचान से ताल्लुक रखने वाला असमोली थानाक्षेत्र के मालपुर मिलक निवासी कासिम आ गया। उसने झांसे में लेकर पाकबड़ा छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। लेकिन आरोपी उसे श्यौनाली गांव के सामने आम के बाग में ले गया। जहां उसने तमंचे के बल पर धमका कर दुष्कर्म किया था।
बाद में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस में कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तभी से पीड़िता ने लगातार कार्रवाई की मांग को लेकर अफसरों के चक्कर काट रही थी। दो दिन पहले पीड़िता ने एसपी पूनम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उनके निर्देश पर घटना के करीब 205 दिन बाद डिडौली पुलिस ने आरोपी कासिम के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें