फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी अधिवक्ता को चुनाव नहीं लड़ाया तो बार से दिया इस्तीफा

Fri, 17 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
इस्तीफा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हसनपुर  तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य व बसपा प्रत्याशी गंगासरन खड़गवंशी को विधानसभा चुनाव न लड़ाने का आरोप बार अध्यक्ष महीपाल सिंह पर लगाते हुए कई अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन की सदस्यता से त्याग पत्र सौंप दिया।
विज्ञापन


पूर्व बार अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी का कहना है कि बार अध्यक्ष को अपने साथी अधिवक्ता का चुनाव में समर्थन करना था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे क्षुब्ध होकर बसपा प्रत्याशी व अधिवक्ता गंगासरन खड़गवंशी समेत तहसील बार एसोसिएशन के कई सदस्यों ने बार की सदस्यता से त्याग पत्र बार अध्यक्ष महीपाल सिंह को सौंप दिया है। 

कहा कि अधिवक्ताओं को एक होकर रहना चाहिए था, लेकिन बार अध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया। आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र सिंह खड़गवंशी को खुलेआम चुनाव लड़ाया गया। पत्र में पचास से ज्यादा लोगों के नाम हैं।वहीं, तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष महिपाल सिंह ने कहा कि  लगाए गए आरोप निराधार हैं। किसी भी अधिवक्ता द्वारा मुझे त्यागपत्र नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें