विरामपुर गांव से गंगा नदी पर बने बुलंदशहर पुल को जोड़ने वाली करीब छह किलोमीटर लंबे रास्ते का निर्माण कार्य पिछले चार साल से बेहद धीमी गति से चल रहा है, जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क का निर्माण चार साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन अभी तक 50 प्रतिशत कार्य भी पूरा नहीं हो पाया है।
यह सड़क विरामपुर और आसपास के दर्जनों गांवों के लिए बुलंदशहर तक पहुंचने के लिए बनाए जा रहे गंगापुल को जोड़ती है। इसके निर्माण में हो रही देरी से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कच्ची और अधूरी सड़क के कारण वाहनों का निकलना दूभर हो गया है, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में परेशानी आ रही है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक उन्होंने कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से कई बार इस मुद्दे को उठाया है, लेकिन निर्माण कार्य की गति में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है।