फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: राजस्थान से घर लौटे अधिवक्ता की हालत बिगड़ी, खून की उल्टी आने के बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राजस्थान से लौटने के बाद अधिवक्ता अशोक कुमार (40) की अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद खून की उल्टी आई और उनकी मौत हो गई। परिजन डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

मृतक अधिवक्ता अशोक कुमार डिडौली कोतवाली क्षेत्र के खाता गांव के रहने वाले थे। उनके पिता मिश्रीलाल किसान हैं। जबकि, छोटे भाई राकेश कुमार सफाई कर्मचारी हैं। अधिवक्ता अशोक कुमार के परिवार में पत्नी मुनेश देवी के अलावा एक बेटा दो बेटियां हैं। वह कचहरी में प्रैक्टिस करते थे। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को अशोक कुमार परिवार समेत राजस्थान में बालाजी धाम गए थे। रविवार की सुबह वापस घर पहुंचने के बाद पूजा पाठ कर रहे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें खून की उल्टी आई और वह अचेत अवस्था में जमीन पर गिर पड़े। उनकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्हें तुरंत ही अमरोहा नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। साथी अधिवक्ता की मौत की खबर मिलते ही कचहरी, कलक्ट्रेट और तहसील अधिवक्ताओं के बीच शोक की लहर दौड़ गई। तमाम अधिवक्ता उनके घर पर सांत्वना देने पहुंचे। बाद में परिजनों ने मृतक अधिवक्ता के शव का ब्रजघाट में अंतिम संस्कार कर दिया। डॉक्टर और परिजन मौत का कारण हार्ट अटैक और खून की उल्टी मान रहे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें