फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी के एक दिन बाद बिचौलिया दुल्हन को लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। शादी के एक दिन बाद ही बिचौलिया दुल्हन को लेकर फरार हो गया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने 31 मई को बिहार से गोपालगंज क्षेत्र से शादी कराई थी। दुल्हन को विदा कराकर अपने घर ले आए थे लेकिन एक दिन बाद ही दुल्हन घर से अचानक लापता हो गई। तलाश करने पता चला है कि बिचौलिया ही दुल्हन को भगाकर ले गया है। दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर में रखे 90 हजार रुपये व सोने चांदी के आभूषण भी ले गए हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें