फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेंच की मांग को वकीलों ने अमरोहा-जोया रोड जाम की

Sun, 25 Feb 2018 02:06 AM IST
 ब्यूरो अमर उजाला /अमरोहा।
विज्ञापन
अमरोहा हाईकोर्ट बेंच स्थापना की मांग को लेकर जोया रोड जाम करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कि मांग को लेकर बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा एवं जनपद अमरोहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारी सातवें दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। जोरदार प्रदर्शन करते हुए तमाम अधिवक्ताओं ने अमरोहा-रोड जाम कर तत्काल बेंच स्थापना की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद अमरोहा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अफसर शाह खां एवं सचिव हुकुम चंद सैनी के नेतृत्व में तमाम अधिवक्ता एकत्र होकर जोया रोड पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए जोया-अमरोहा रोड जाम कर दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। न्यायिक कार्य भी पूरी तरह ठप रहेगा। इस दौरान अली इमाम रिजवी, इंद्रपाल गोले, दिनेश चौहान, हारिश अली, मोहम्मद यूसुफ, जुल्फिकार अली, इजहार अहमद जाफरी, राकेश कुमार त्यागी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
वहीं बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के बैनर तले अध्यक्ष अशोक कपूर एवं सचिव मोहम्मद आदिश सैफी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रखा। तत्काल बेंच स्थापना की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। बार अध्यक्ष कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग पिछले 40 वर्षों से की जा रही है। लेकिन इस पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसको लेकर समय-समय पर आंदोलन भी होते रहे हैं। लेकिन, अब मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन जारी रहेगा। मोहम्मद अली नकवी, अमित जैन, रतनपाल राणा, आरिफ हुसैन, दिनेश सिंह, बीपी माथुर, चैनसुख गोले, नरेश वीर, मनोज शर्मा, गौरव अग्रवाल, प्रवेश कुमार, फारुख अहमद, गोविंद सिंह, पवनेश कुमार, परम सिंह कन्यावाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें