फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में कांवड़ यात्रा को लेकर अधीनस्थों के साथ बैठक करते डीएम उमेश मिश्रा। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। श्रावण माह में कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने कांवड़ियों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अधीनस्थों के साथ समीक्षा बैठक की। तैयारियों के लेकर कड़े दिशा निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा के चलते शरारती तत्वों से कड़ाई से निपटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम और सीओ को सभी थानों में पीस कमेटी की बैठक करने के निर्देश दिए। जलाभिषेक वाले स्थानों भ्रमण कर आने वाली समस्याओं को निपटाने की हिदायत दी। जलाभिषेक के दौरान महिला और पुरुष की अलग-अलग बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के लिए कहा। प्रत्येक मंदिरों और मेला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों लगाने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मार्गों पर लगने वाले भंडारे, शिविरों पर भोजन आदि की निरंतर जांच कराते रहें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक थाने पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए। ताकि आकस्मिक घटना होने पर तत्काल चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। पूरे श्रावण माह मेडिकल ऑफिसर निरंतर उपजिलाधिकारियों के संपर्क में रहेंगे। भंडारे और शिविर हाईवे से हट कर लगेंगे और शिविरों में पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था रहनी चाहिए। डीएम ने सभी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वह जिम्मेदार अधिकारियों और नागरिकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बना लें। ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर त्वरित जानकारी हो सके। सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को विशेष सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के चालू रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि वह मार्गों पर स्थापित हैंड पंपों का भ्रमण कर ठीक करा लें।
विज्ञापन

बिजली विभाग को ढीले और जर्जर तारों की मरंमत करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी मंदिर पर प्रकाश और पानी उचित व्यवस्था रखने को कहा। पीडब्ल्यूडी विभाग को कांवड़ियों के आने वालों मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। हाईवे पर अवैध रूप से खुले कटों को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि श्रावण माह में सड़क किनारे शराब की कोई दुकान नहीं खुलेंगी। ढाबों और शराब की दुकानों की नियमित रूप से चेकिंग की जाए। सड़क किनारे की सभी मीट की दुकानें बंद रहेंगी और कांवड़ियां भक्ति भाव वाले भजन की डीजे पर बजा सकेंगे। एआरटीओ को रोडवेज और ओवरलोड डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें