फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: व्हाट्सएप ग्रुप से निकालने पर एडमिन को दौड़ाकर पीटा

Sun, 09 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकालने पर युवक ने पिता के साथ मिलकर एडमिन को दौड़ाकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह जान बचाकर कोतवाली पहुंचे ग्रुप एडमिन ने ग्रुप के सदस्य और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कटाई गांव निवासी यामीन अली के बेटे शाबुद्दीन ने व्हाट्सएप पर ग्राम कटाई 786 नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बना रखा है। इसमें गंगदासपुर गांव का अर्श भी सदस्य के रूप में शामिल था। आरोप है कि अर्श ने ग्रुप में गाली-गलौज की। इसके बाद शाबुद्दीन ने उसे व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि इसके बाद अर्श ने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन शाबुद्दीन के पर्सनल व्हाट्सएप पर गालियां दीं।
शनिवार सुबह सात बजे शाबुद्दीन ने अर्श की शिकायत उसके गांव में जाकर की तो अर्श ने पिता राहिल के साथ मिलकर पिटाई की। साथ ही पिता-पुत्र ने शाबुद्दीन को दौड़ाकर पीटा। शाबुद्दीन सिर में चोट लगने से घायल हो गए। किसी तरह वहां से जान बचाकर शाबुद्दीन डिडौली कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में अर्श और उसके पिता राहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें