फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बस और बोलेरो की भिड़ंत के बाद बाईपास मार्ग जाम

Sun, 09 Nov 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। चीनी मिल शुरू होते ही गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों से बाईपास मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनने लगी है। उधर, शनिवार दोपहर बाईपास मार्ग पर होली पार्क के पास बस और बोलेरो में भिड़ंत हो गई जिससे मार्ग पर जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक यही स्थिति रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गन्ने का सीजन शुरू होने के साथ ही सड़कों पर गन्ने से लदे वाहनों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। शनिवार को भी बाईपास मार्ग पर दिनभर जाम के हालात रहे। दोपहर में करीब एक बजे होली पार्क के पास बस की साइड सामने से आ रही बोलेरो में लग गई। इस पर दोनों वाहन के चालकाें में झड़प होने लगी। चालकों में मारपीट की नौबत आ गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को समझा कर शांत कर दिया। हालांकि इस दौरान बाईपास मार्ग पर वाहनों के पहिए थमने शुरू हो गए।
देखते देखते वाहनों की लाइन चांदपुर मार्ग पर गोलघर तक व गजरौला मार्ग पर तहसील तक लग गई। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने डांट फटकार स्थिति को संभाला। इस दौरान छोटे वाहनों ने नगर के भीतर से निकलना शुरू कर दिया। इससे नगर के भीतर भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब तीन घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें